{"_id":"574aae894f1c1b7b28108b63","slug":"who-reject-to-move-olympics-over-zika-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"WHO का इंकार, जीका के डर से नहीं बदला जाएगा रियो ओलंपिक का स्थान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
WHO का इंकार, जीका के डर से नहीं बदला जाएगा रियो ओलंपिक का स्थान
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अगस्त में रियो डी जेनेरियो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स पर रोक लगाने और ओलंपिक गेम्स का स्थान बदलने से इंकार कर दिया है। ब्राजील में जीका वाइरस के बढ़ते असर को लेकर डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपील की थी कि,'ओलंपिक गेम्स को किसी और जगह कराया जाए या ओलम्पिक को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए।'
विज्ञापन
दुनिया के 150 डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को ओपन लेटर लिखा था। लेटर में डब्ल्यूएचओ से कहा गया था रियो में जीका वाइरस से प्रभावित लोग ब्राजील में दूसरे नंबर पर हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि ओलम्पिक पर रोक लगाने या स्थान बदलने से जीका वाइरस पर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
ब्राजील के अधिकारियों ने कहा है कि,'हम डब्ल्यूएचओ के गाइडेंस का लगातार अनुसरण कर रहे हैं।' जीका वाइरस की वजह से रियो ओलंपिक के विवाद पर खिलाड़ियों ने अपनी राय व्यक्त की है। टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रियो ओलंपिक पर खुलकर अपनी राय रखी नोवाक ने कहा रियो ओलंपिक के स्थान को बदलना अवास्तविक और असंभव है।
विज्ञापन