फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   who reject to move Olympics over Zika virus

WHO का इंकार, जीका के डर से नहीं बदला जाएगा रियो ओलंपिक का स्थान

Sun, 29 May 2016 02:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
who reject to move Olympics over Zika virus
ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो - फोटो : getty images

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अगस्त में रियो डी जेनेरियो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स पर रोक लगाने और ओलंपिक गेम्स का स्थान बदलने से इंकार कर दिया है। ब्राजील में जीका वाइरस के बढ़ते असर को लेकर डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपील की थी कि,'ओलंपिक गेम्स को किसी और जगह कराया जाए या ओलम्पिक को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए।'

विज्ञापन


दुनिया के 150 डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को ओपन लेटर लिखा था। लेटर में डब्ल्यूएचओ से कहा गया था  रियो में जीका वाइरस से प्रभावित लोग ब्राजील में दूसरे नंबर पर हैं।  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि ओलम्पिक पर रोक लगाने या स्थान बदलने से जीका वाइरस पर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


ब्राजील के अधिकारियों ने कहा है कि,'हम डब्ल्यूएचओ के गाइडेंस का लगातार अनुसरण कर रहे हैं।' जीका वाइरस की वजह से रियो ओलंपिक के विवाद पर खिलाड़ियों ने अपनी राय व्यक्त की है। टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रियो ओलंपिक पर खुलकर अपनी राय रखी  नोवाक ने कहा रियो ओलंपिक के स्थान को बदलना अवास्तविक और असंभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed