{"_id":"5adf7c9aeb7443d705831afdb131235e","slug":"who-announces-10-crore-dollar-to-control-ebola-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबोला पर काबू पाने को छह अरब की योजना","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इबोला पर काबू पाने को छह अरब की योजना
Updated Tue, 12 Aug 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
इबोला वायरस से सैकड़ों लोगों के मारे जाने के बाद इस बीमारी से निपटने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन 10 करोड़ डॉलर (करीब छह अरब रुपए) की योजना शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
पश्चिमी अफ्रीकी देशों गिनी, लाइबेरिया और सियरा लियोन में गत फरवरी महीने में इस वायरस का हमला हुआ था।
इस समस्या पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक मार्गरेट चान ने इन तीनों देशों के राष्ट्रपतियों से गिनी में चर्चा की थी।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यदि इस बीमारी पर काबू पाना है तो और अधिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की जरूरत पड़ेगी।
इससे पहले लाइबेरिया के राष्ट्रपति एलेन जॉन्सन सरलीफ ने बीबीसी को बताया था कि बीमारी का प्रकोप विनाशकारी हो चुका है।
एलेन की सरकार ने बीमारी पर नियंत्रण के लिए तीस से साठ दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है।