{"_id":"9e6c1b70fa69868e6aef0f41821c3034","slug":"white-diamond-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुआ सफेद हीरा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुआ सफेद हीरा
Updated Wed, 09 Oct 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छोटे अंडे के आकार का सफ़ेद हीरा हांग-कांग में रिकॉर्ड क़ीमत में नीलाम हुआ।
विज्ञापन
टेलीफ़ोन पर बोली लगाने वाले एक ख़रीदार ने इसे 30.8 मीलियन डॉलर यानी तीन करोड़ 80 लाख डॉलर में ख़रीदा।
हीरे को नीलामी घर सूथबी ने नीलाम किया। इसके ख़रीदार ने इसे शानदार अंडाकार हीरा बताया।
छह मिनट में बिका
इससे पहले इस साल मई में जिनेवा में एक सफ़ेद हीरा 26.7 मीलियन यानी दो करोड़ 67 लाख डॉलर की क़ीमत में नीलाम हुआ था।
सोमवार रात हुई नीलामी में केवल छह मिनट की बोली प्रक्रिया में ही यह हीरा बिक गया।
सूथबी ने इसका वर्णन डी रंग का सबसे बड़ा दोषहीन हीरे के रूप में किया है।
डी कलर या सफ़ेद हीरे को दुर्लभ माना जाता है और इसकी ऊंची बोली लगाई जाती है।
इस हीरे को दक्षिण अफ़्रीक़ा की किसी अज्ञात खदान से 2011 में निकाला गया था। तराशने से पहले ये हीरा 299 कैरट का था।
बिक्री से पहले इस हीरे की क़ीमत अमेरिका के जेमोलॉजिकल संस्थान ने 28 से 35 मीलियन डॉलर लगाई थी।
नीलामी की एक और ख़ास आकर्षण रहा 7.6 कैरेट का नीला हीरा, जो कि 16.1 मिलियन यानी एक करोड़ 61 लाख डॉलर की क़ीमत पर नीलाम हुआ।
हाल के सालों में हांग-कांग हीरे-जवहरात के नीलामी के एक बड़े केंद्र के रूप में ऊभरा है। इसके पीछे चीन और एशिया के देशों के अमीरों को कारण माना जा रहा है।