केन्या में बोले पीएम मोदी, '8 फीसदी की विकास दर से भारत को बढ़ाएंगे आगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरोबी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी समझ और प्यार के लिए संबंध की भी चर्चा की। उन्होंने कहा अब समय आ गया है कि भारत और अफ्रीकी देश एक दूसरे की जरूरत को पहचाने और साथ मिल कर काम करें।
मोदी ने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों पहले भारत से हजारों लोग केन्या में बतौर मजदूर आए थे। उनमें से कितने ऐसे हैं जो भारत वापस चले गए और कई अब तक यही रह रहे हैं। उन्होंने विदेश में रह रहे भारतीयों की तुलना देश के राजदूत से करते हुए मोदी ने कहा, 'मेरे देश के अंबेसडर दुनियाभर में फैले भारतीय लोग हैं। उनके बारे में कभी भी किसी देश के राजनेता ने मुझसे शिकायत नहीं की।'
India's real ambassadors are my Indian brothers and sisters spread all over the world: PM Modi #ModiInAfrica pic.twitter.com/in152kglq3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 10, 2016
'भगवान ने भी परीक्षा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ा'
इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने सरकार द्वारा देश में किए गए कामकाज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब 2014 में हमारी सरकार सत्ता में आई थी तो विपक्षी कहते थे कि इसे विदेश नीति के बारे में कुछ पता ही नहीं है यह देश क्य चलाएगा? लेकिन आज जो हो रहा है इससे पूरी दुनिया वाकिफ है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में देश सूखे जैसे हालात से गुजरा है। बावजूद इसके हमने 7.6 फीसदी की विकास दर हासिल करने में कामयाबी हासिल की।
जो काम 70 साल में नहीं हुआ वो 1000 दिन में पूरा
Today India is transforming,its because of the dedication and determination of 1.25 billion people of India: PM Modi pic.twitter.com/MSqpEx1zJo
— ANI (@ANI_news) July 10, 2016
उन्होंने कहा कि भारत के विकास में उन सवा करोड़ भारतीयों का भी हाथ है जो किसी न किसी रूप में देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने भारत को सबसे युवा राष्ट्र करार देते हुए कहा, 'जिस देश की आबाद जवान होती है उस देश के सपने भी जवान होते हैं।'