{"_id":"b2efa94e-c061-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"when-election-decided-by-toss","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सिक्का उछालकर हुआ चुनावी फैसला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जब सिक्का उछालकर हुआ चुनावी फैसला
बीबीसी
Updated Sun, 19 May 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ़िलीपीन्स के एक कस्बे में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब स्थानीय निकाय के मेयर पद के चुनाव में मुकाबला बराबरी पर जाकर अटक गया।
विज्ञापन
बाद में विजेता का फ़ैसला सिक्का उछाल कर किया गया।
मध्य फ़िलीपीन्स के मिंडोरो ओरिएंटल प्रांत में सान टिओडोरो कस्बे में सोमवार को मेयर पद के चुनाव हुए थे। इसमें दोनों प्रत्याशियों मार्विक फ़ेरारेन और बोएट पाइ को बराबर 3,236 मत मिले।
विज्ञापन
इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने सलाह दी कि जीत-हार का फ़ैसला सिक्का उछालकर किया जाए। सिक्का उछाला गया और टॉस जीतने वाले मार्विक फ़ेरारेन चुनाव में विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
हेड्स से फ़ैसला
चुनाव संहिता के अनुसार मत बराबर होने पर हार-जीत का फ़ैसला पर्ची निकालकर किया जा सकता है। सिक्का उछालकर फ़ैसला किया जाना भी स्वीकार्य है।
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार सान टिओडोरो के चुनाव प्रमुख रेनी पगिलगन ने कहा, “वह टॉस से फ़ैसला करने पर सहमत हो गए और सबसे ज़्यादा ‘हेड्स’ मिलने वाले को विजेता घोषित कर दिया गया।”
चुनाव जीतने वाले फ़ेरारेन राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो की लिबरल पार्टी से हैं। टॉस में विजय उन्हें दूसरे चरण में मिली। पहले चरण में दोनों उम्मीदवारों को दो-दो ‘हेड्स’ हासिल हुए थे।
पगिलगन ने कहा, “दोनों ने फ़ैसला स्वीकार कर लिया। उन्होंने हाथ मिलाए और गले मिले।” ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि चुनाव का फ़ैसला सिक्का उछालकर किया गया हो।
पगिलगन ने एएफ़पी को बताया कि 2004 में भी पास के एक कस्बे में स्थानीय राजनेताओं के बीच में मुकाबला बराबरी पर छूटा था और फ़ैसला टॉस से हुआ था।
फ़िलीपीन्स में हुए मध्यावधि चुनाव में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर 18,000 पदों पर प्रत्याशी चुने गए।