फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   what is mystery of disappearing island

गायब द्वीप का क्या है रहस्य?

Thu, 22 Nov 2012 08:25 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2012 08:25 PM IST
विज्ञापन
what is mystery of disappearing island

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि गूगल अर्थ और विश्व के नक्शे पर जिस सैंडी द्वीप को दिखाया गया है, दरअसल उसका अस्तित्व ही नहीं हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण प्रशांत महासागर पर दिखाए गए सैंडी द्वीप का कोई अस्तित्व नहीं है। सिडनी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि जब वो भू-अभियान पर निकले तो उन्हें इस नाम का कोई द्वीप दिखा ही नहीं बल्कि इस जगह पर सिर्फ नीला महासागर ही था। ‘गूगल अर्थ’ पर इस द्वीप को कोरल महासागर में आस्ट्रेलिया और फ्रांस सरकार के न्यू केलिडोनिया के बीच दिखाया गया था।
विज्ञापन


गायब द्वीप का रहस्य
दरअसल, अक्सर ये होता है कि लोग वैसे भूभाग की तलाश करते हैं जिसका पहले से कोई अस्तित्व नहीं होता लेकिन आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने इससे ठीक उलट किया। सैंडी द्वीप का अस्तित्व हर जगह दिखाया गया है चाहे वो दुनिया का नक्शा हो, गूगल अर्थ हो या फिर नौसेना का चार्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान का हिस्सा रही डॉक्टर मारिआ सेटॉन का कहना है कि सारे वैज्ञानिक वहां ज़मीन की अपेक्षा कर रहे थे, ना कि 1400 मीटर गहरे महासागर की। मारिया कहती हैं कि इस दृश्य ने हमें हैरान कर दिया, जबकि तकरीबन दस सालों से तो हर वैज्ञानिक प्रकाशन में इसका जिक्र देखने को मिलता रहा।

ऑस्ट्रेलिया के हाइड्रोग्राफिक सर्विस (जलमाप चित्र सेवा) के मुताबिक ये मानवीय भूल का नतीजा हो सकता है जिसे साल दर साल दोहराया गया हो। बहरहाल, ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों की इस खोज ने एक सवाल तो खड़ा कर ही दिया है कि आखिर जब किसी द्वीप का अस्तित्व था ही नहीं तो उसे हर नक्शे पर उकेरा कैसे गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed