{"_id":"81d4926b222fa0a95ffa08fc8e5077d9","slug":"voting-again-for-the-next-presidential-in-brazil-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील में अगले राष्ट्रपति के लिए दोबारा मतदान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
ब्राजील में अगले राष्ट्रपति के लिए दोबारा मतदान
एजेंसी/रियो डी जेनेरियो
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजीलवासियों ने रविवार को देश के अगले राष्ट्रपति के लिए दूसरे दौर का मतदान किया। शनिवार को चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में मौजूदा राष्ट्रपति डिल्मा रुसेफ को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसियो नेवेस पर मामूली बढ़त मिली है।
विज्ञापन
पांच अक्तूबर को पहले दौर के मतदान में भी रुसेफ को सबसे ज्यादा 41 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन बहुमत हासिल नहीं होने की वजह से दूसरे दौर का मतदान कराना पड़ा। दक्षिणपंथी उम्मीदवार नेवेस को मात्र 34 फीसदी वोट मिले थे।
विज्ञापन
दोनों ने ब्राजील को दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी और प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनाने का वादा किया है। इस बार के चुनाव में मुकाबला पिछले 12 सालों की सामाजिक प्रगति और आर्थिक सुधारों व बदलाव के बीच है।
विज्ञापन
वर्कर्स पार्टी की रुसेफ कई कल्याणकारी योजनाओं की वजह से गरीबों में खासी लोकप्रिय हैं। जबकि नेवेस को आर्थिक सुधारों का बड़ा पक्षधर माना जाता है। पोल्स्टर डेटाफोल्हा के ताजा सर्वेक्षण में रुसेफ को 52 फीसदी, जबकि नेवेस को 48 फीसदी वोट मिले।
वहीं, आईबोप के सर्वेक्षण में भी रुसेफ को नेवेस पर बढ़त मिली। इसमें 53 फीसदी लोगों ने रुसेफ को अपनी पसंद बताया, जबकि 47 फीसदी ने नेवेस का समर्थन किया। दोनों एजेंसियों का दावा है कि सर्वेक्षण में गलती की गुंजाइश दो फीसदी कम या ज्यादा हो सकती है। कुल मिलाकर रुसेफ और नेवेस के बीच कांटे की टक्कर है।