फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Vladimir Putin says US air strikes on Syria army 'illegal' and badly damage relations with Russia

सीरिया मुद्दे पर अमेरिका-रूस आमने सामने, कहा रिश्ते होंगे प्रभावित

Fri, 07 Apr 2017 03:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 07 Apr 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin says US air strikes on Syria army 'illegal' and badly damage relations with Russia
व्लादीमिर पुतिन - फोटो : रॉयटर्स

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अमेरिका द्वारा सीरिया के सैन्य ठिकानों पर किए गए मिसाइल हमले का विरोध किया है। पुतिन ने कहा कि ऐसा करके अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। इससे रूस के साथ इसके रिश्ते भी प्रभावित होंगे। 

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन अमेरिका द्वारा सीरिया पर किए गए हमले से नाखुश हैं। उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका की इस कार्रवाई को पुतिन सीरिया के खिलाफ एक बहाना मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईराक में हो रही लोगों की हत्या से ध्यान भटकाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद पर आरोप लगाकार उन पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन


पुतिन की ओर से आगे कहा कि इस हमले से अमेरिका और रूस के रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। आपको बता दें कि इस हमले के बाद से ही दुनिया की नजरें रूस पर टिकी थीं कि वो किसका साथ देता है। हमले के बाद रूस सीरिया के राष्ट्रपति को सैन्य समर्थन दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और कई अन्य पश्चिमी देश असद सरकार पर अपने ही देश के खिलाफ ही कैमिकल अटैक का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन हम नहीं मानते कि उनके पास ऐसा कोई हथियार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed