फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Visit to India important and useful says kp oli

महत्वपूर्ण और उपयोगी रहा भारत दौरा, दूर हुई गलतफहमी और अविश्वास: पीएम केपी ओली

Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
एजेंसी, काठमांडू।
एजेंसी, काठमांडू। Updated Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Visit to India important and useful says kp oli
CPN-UML, KP Oli, Nepal New Prime Minister

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने अपने भारत दौरे को ‘महत्वपूर्ण और उपयोगी’ बताया है। उन्होंने कहा, इस दौरे से दोनों देशों के बीच गलतफहमी और अविश्वास दूर हुआ है। इसने आपसी भरोसे को मजबूती दी है।

विज्ञापन


फरवरी में दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले ओली तीन के भारत दौरे से लौटे हैं। वह 2016 में अपने पहले कार्यकाल में भी भारत की यात्रा पर आए थे। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ओली ने पत्रकारों से कहा, मेरी आधिकारिक भारत यात्रा महत्वपूर्ण और उपयोगी रही। इस दौरे से भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिली है। 
विज्ञापन


ओली ने कहा, द्विपक्षीय संबंध समानता और आपसी हितों के आधार पर एक दिशा में आगे बढ़े हैं। दोनों देश पुराने समझौतों और आपसी समझ पर तेजी से आगे बढ़ने पर सहमत हुए हैं। कई लोग ओली को नेपाल-चीन के करीबी संबंधों के पक्षधर के तौर पर देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पीएम मोदी के साथ हुई प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के दौरान चीन का मुद्दा नहीं उठा। ओली को 2015-16 में अपने पहले कार्यकाल में तराई में भारतीय मूल के मधेसियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। उनका आरोप था कि नेपाल के नए संविधान में उनके हितों से भेदभाव किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed