फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   violance in gaza will stop

इसराइल-हमास संघर्ष विराम को राज़ी

Fri, 01 Aug 2014 04:40 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
violance in gaza will stop
गाज़ा में लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष पर आखिरकार कुछ घंटों का विराम लग जाएगा। इस संघर्ष में न जाने कितने मासूम लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अमेरिका और यूनाइटेड नेशन ने बयान जारी कर इस संघर्ष विराम की घोषणा की है।
विज्ञापन


अमेरीका और संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि ''इसराइल और हमास गाज़ा में मानवीय आधार पर 72 घंटों के संघर्ष विराम पर राज़ी हो गए हैं''।

विदेश मंत्री जॉन केरी और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इस बारे में एक साझा बयान जारी किया।
ये संघर्ष विराम स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा।

गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इसराइल ने गज़ा पर 8 जुलाई को हमले शुरु किए थे। इन हमलों में अब तक 1422 फिलिस्तीनी मारे गए हैं जिनमें से ज़्यादातर आम नागरिक हैं इस लड़ाई की वजह से हज़ारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
विज्ञापन


हमास की तरफ़ से किए जा रहे रॉकेट हमलों को रोकने के लिए इसराइल की तरफ़ से की जा रही कार्रवाईयों की आलोचना हो रही है।

इस लड़ाई में इसराइल के 58 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें से ज़्यादातर सैनिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed