{"_id":"598652c24f1c1b0b028b478d","slug":"vietnam-seeks-tougher-stance-against-china-over-southa-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम की अपील, चीन के खिलाफ अपनाया जाए कड़ा रुख","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वियतनाम की अपील, चीन के खिलाफ अपनाया जाए कड़ा रुख
एजेंसी, मनीला
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:50 AM IST
विज्ञापन
China
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण चीन सागर में चीनी विस्तारवाद के खिलाफ वियतनाम ने दूसरे दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों से कड़ा कदम उठाने का अनुरोध किया है। 10 सदस्यीय आसियान के विदेश मंत्रियों की सालाना बैठक से पहले वियतनाम ने चीन के खिलाफ सख्त तेवर दिखाए।
विज्ञापन
फिलीपींस की राजधानी में रविवार से चीन, अमेरिका, रूस और उत्तर कोरिया के शीर्ष राजनयिक आसियान और दूसरे एशिया-प्रशांत समकक्षों के साथ सुरक्षा बैठक करेंगे। यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब
विज्ञापन
इसी सप्ताहांत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को कड़ा करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि मनीला बैठक में भी उत्तर कोरिया पर मिलकर दबाव बनाया जाए।
विज्ञापन
इस बैठक को आसियान क्षेत्रीय फोरम के नाम से जाना जाता है। पहले दिन की बैठक के बाद शनिवार को आसियान के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर उत्तर कोरिया के हाल के दो अंतर-बैलेस्टिक मिसाइलों के परीक्षण पर गहरी चिंता जताई।
दूसरी तरफ, राजनयिकों ने बताया कि दक्षिण चीन सागर विवाद पर वियतनाम के रुख पर फिलीपींस और कंबोडिया सहमत नहीं दिखे। जबकि दक्षिण चीन सागर पर चीन का वियतनाम, फिलीपींस, मलयेशिया और ब्रुनेई से भी विवाद चल रहा है।