फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Video: Syrian rebel army soldiers killed while taking Selfie

Video: सेल्फी के चक्कर में सीरियाई सैनिक ने दबाया गलत बटन, गई जान

Sat, 17 Sep 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
Video: Syrian rebel army soldiers killed while taking Selfie
सीरियाई सैनिक
सेल्फी लेने के चक्कर में स्वतंत्र सीरियाई सेना के एक सैनिक इतना उत्साहित हुआ की कमरे में मौजूद सभी लोगों की जान चली गई। दरअसल स्वतंत्र सीरियाई सेना के एक सदस्य ने सेल्फी लेते वक्त गलत बटन दबा दिया।
विज्ञापन


जिस फोन का बटन सीरियाई सैनिक ने दबाया वह किसी बम से जुड़ा था। इस पूरी घटना का खुलासा वीडियो सामने आने के बाद हुआ है। 23 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि स्वतंत्र सीरियाई सेना के कुछ सदस्य एक कमरे में कैमरे के सामने बैठकर वीडियो शूट कर रहे थे।
विज्ञापन


सैनिकों के पास बंदूक भी थी। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि ये सैनिक किसी बात का जश्न मनाने रहे हैं। उनमें से कुछ सैनिक एक माइक्रोफोन में गाने भी गा रहे थे। वीडियो में 8 सैनिक दिखाई दे रहे हैं जिनके सामने दो बंदूकें रखी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक सैनिक ने अपनी और आपने साथियों की सेल्फी लेनी चाही। सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने मोबाइल में बटन दबाया वैसे ही कमरे में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद पूरे कमरे आग और धुएं से भर गया। धमाके के बाद कैमरा दूर जाकर गिरा।

धमाके के बाद कैमरे में सीलिंग फैन चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद कुछ सैनिक अल्लाहु-अकबर बोलते हुए उठने की कोशिश करते हैं।

गौरतलब है कि स्वतंत्र सीरियाई सेना उन ताकतों के खिलाफ लड़ रही हैं जो सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद का समर्थन करती हैं। साल 2011 में सीरिया में इनके विद्रोह के चलते बहुत खून खराबा हुआ था और बड़ी तादाद में लोग बेघर हो गए थे।


देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed