फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Uzbekistan president Islam Karimov dead

नहीं रहे उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव

Sat, 03 Sep 2016 05:57 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 03 Sep 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
Uzbekistan president Islam Karimov dead
- फोटो : getty

उज्बेकिस्तान की सरकार ने राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव के निधन की पुष्टि कर दी है। उन्हें ब्रेन हैमरेज होने के बाद छह दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एशिया के सबसे सत्तावादी नेताओं में से एक 78 वर्षीय इस्लाम करीमोव ने उज्बेकिस्तान पर 27 साल शासन किया।

विज्ञापन


उज्बेकिस्तान के सरकारी टीवी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह नगर समरकंद में किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके शासन के दौरान उत्पीडन का संस्थागत इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


दिवंगत नेता इस्लाम करीमोव ने अपने ताकत के इस्तमाल को अक्सर ये कहकर न्यायोचित ठहाराया था कि मुस्लिम बहुल उज्बेकिस्तान में इस्लामी चरमपंथी पैदा होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान की सीमा अफगानिस्तान से लगी है।

राष्ट्रपति करीमोव के निधन पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

Uzbekistan president Islam Karimov dead

शुक्रवार को कई विदेशी नेताओं और राजनयिक सूत्रों ने करीमोव के निधन की जानकारी दी थी। इसके बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई। सरकारी टीवी पर कहा गया, "प्यारे देशवासियों, अथाह दुख के साथ हम आपको ये जानकारी दे रहे हैं कि हमारे प्यारे राष्ट्रपति अब नहीं रहे।"

इससे पहले तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दरिम ने अपनी कैबिनेट की टेलीविजन पर प्रसारित एक बैठक में उनके निधन की खबर दे दी थी। उज्बेकिस्तान के अधिकारियों ने राष्ट्रपति करीमोव के निधन पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार को समरकंद में किया जाएगा जहां वो एक अनाथालय में बडे हुए। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि राष्ट्रपति करीमोव एक दमनकार सत्ता चलानेवाले नेता थे। लेकिन रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने उन्हें एक ऐसे राजनेता के रूप में याद किया जिन्होंने मध्य एशिया की स्थिरता में योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed