फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   US troops ban alcoholic drinks in Japan

जापान: ओकिनावा में अमेरिकी सेना की शराब पीने पर लगा बैन

Tue, 21 Nov 2017 02:53 PM IST
बीबीसी,हिंदी
बीबीसी,हिंदी Updated Tue, 21 Nov 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
 US troops ban alcoholic drinks in Japan
अमेरिकी सेना - फोटो : File Photo
जापान के ओकिनावा द्वीप पर एक हादसे के बाद अमेरिकी सेना ने वहां रहने वाले अपने सभी सैनिकों के शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस हादसे में एक अमेरिकी सैनिक शामिल थे जिन पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है।
विज्ञापन


ओकिनावा में अमेरिकी सैनिकों को सैन्य अड्डों या घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। रविवार को एक अमेरिकी सैनिक का ट्रक एक मिनीवैन से टकरा गया था। इस हादसे में मिनीवैन के ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन


जापान में मौजूद अमेरिकी सैनिकों में से आधे से अधिक ओकिनावा में हैं। लंबे वक्त से यहां के स्थानीय निवासी अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति से नाराज हैं। अमेरिकी सेना ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि की है इस हादसे में शामिल थे। अमेरिकी सेना ने कहा है कि "इस हादसे का एक कारण शराब भी हो सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः प्रतिबंध के बावजूद इन देशों से हो रहा है ई सिगरेट का इंपोर्ट, मेट्रो शहर बने मुख्य हब

सेना ने पूरे जापान में मौजूद अपने सैनिकों के लिए ये घोषणा की है कि "जिम्मेदार तरीके से शराब के इस्तेमाल के लिए, विपरीत परिस्थितियों में जोखिम लेने और अनुकुल व्यवहार के लिए सभी को ट्रेनिंग लेनी होगी।"

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार, जापान की पुलिस ने कहा कि सैनिक के खून के नमूने में शराब की मात्रा तय सीमा से तीन गुना अधिक पाई गई। पुलिस का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने और उस कारण हुई मौत के आरोप में अमेरिकी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

अमेरिकी सेना से नाराजगी

 US troops ban alcoholic drinks in Japan
अमेरिकी सेना - फोटो : File Photo
दक्षिणी जापान में ओकिनावा में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी दोनों देशों के बीच हुए रक्षा सहयोग के आधार पर की गई है। इसके तहत यहां 26,000 अमेरिकी सैनिकों को रखा गया है।
सरकार इन्हें द्वीप के कम आबादी वाले इलाकों में पुनर्स्थापित करने की योजना बना रही है लेकिन ओकिनावा के निवासियों की मांग है कि यहां से सैन्य अड्डे को हटाया जाए।

ओकिनावा के निवासियों का आरोप है कि यहां होने वाले कई अपराधों और हादसों के लिए सैनिक जिम्मेदार हैं। साल 1995 में यहां बारह साल की एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था जिसके बाद से यहां से सैन्य अड्डे को हटाने की मांग बढ़ी है। इस मामले में अमेरिकी सैनिकों के शामिल होने की बात कही जाती है।

2016 में एक महिला की हत्या के लिए सैन्य अड्डे पर काम कर चुके एक पूर्व सैनिक पर आरोप लगाया गया था। इसके बाद वहां अस्थाई तौर पर शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और रात के वक्त का कर्फ्यू भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed