{"_id":"5921522d4f1c1b4d6a535bce","slug":"us-president-donald-trump-s-first-foreign-trip-trump-swings-to-saudi-sword-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: सऊदी पहुंचे ट्रंप ने जब किया तलवार के साथ डांस","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
Video: सऊदी पहुंचे ट्रंप ने जब किया तलवार के साथ डांस
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sun, 21 May 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने सऊदी अरब का पारंपरिक नृत्य सोर्ड डांस भी किया। वीडियो में ट्रंप के साथ सऊदी अरब के किंग सलमान भी नृत्य करते दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इस डांस को सऊदी अरब में अर्दा कहा जाता है। इसे किसी धार्मिक आयोजन या शादी के मौके पर किया जाता है। बता दें इससे पहले 2014 में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और 2008 में यूएस प्रेसिडेंट जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने सोर्ड डांस किया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। उनकी इस यात्रा का लक्ष्य क्षेत्र में आतंकवाद को खत्म करने के लिए इस्लामिक देशों से मजबूत साझेदारी बनाना है। ट्रंप ने शुक्रवार रात को एयर फोर्स वन से रियाद के लिए उड़ान भरी थी और शनिवार को रियाद हवाईअड्डे पर उतरते ही सऊदी के किंग सलमान ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
ट्रंप ने अपने चिरपरिचित अंदाज में किंग सलमान से हाथ मिलाया। सऊदी अरब या किसी मुस्लिम बहुल देश की यात्रा पर आने वाले ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं और पहले दिन ही दोनों देशों के बीच कुल 380 अरब डॉलर का समझौता हुआ। इस दौरान सऊदी अरब के शाह सलमान ने ट्रंप को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया।
आप भी देखिए ट्रंप का नृत्य-