{"_id":"590309dc4f1c1b9226c0c665","slug":"us-lawmakers-told-pakistan-s-isi-supporting-terrorist-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरणार्थी समूह का आरोप, ISI कर रहा आतंकवादी संगठनों की मदद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
शरणार्थी समूह का आरोप, ISI कर रहा आतंकवादी संगठनों की मदद
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 28 Apr 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सांसदों से एक नवगठित मुहाजिर (शरणार्थी) समूह ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर आरोप लगाया है कि वो देश के अंदर आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रहा है। समूह ने ये भी कहा कि आईएसआई की मदद से ही तालिबान तथा अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन कराची पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ‘मैं जाजमऊ हूं, शहीद बेटे की आखिरी बार सूरत देखने को बेचैन हूं’
विज्ञापन
गुरूवार को अफगानिस्तान में कांग्रेस की सुनवाई के दौरान समूह ने सदन की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों को एक पत्र के माध्यम में कहा कि आजकल पाकिस्तान वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्ण समर्थन की वजह से आतंकवादी समूहों के लिए एक सुरक्षित स्थान बन गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, घुसपैठ की फिराक में आईएस आतंकी
मुजाहिर के सदस्यों ने फॉरेन अफेयर्स कमेटी के सदन के सदस्यों से मुलाकात की और आईएसआई और आतंकवादी समूहों के बीच के रिश्तों के बारे में उन्हें बताया। उन्होंने कहा कि हम डरे हुए हैं क्योंकि जिहादी संगठन आईएसआई के सहयोग से मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने सांसदों को इस बात से भी अवगत कराया कि आईएसआई के सहयोग से अमेरिका और नाटो के लिए महत्वपूर्ण बंदरगाह कराची पर भी आतंकवादी संगठन कब्जा कर सकते हैं।