{"_id":"58fb36684f1c1bff568b548a","slug":"modi-s-varanasi-on-the-target-of-isis-and-isi-mp-police-did-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IS और ISI के निशाने पर मोदी की काशी, साधु के भेष में नेपाल के रास्ते से घुसे आतंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
IS और ISI के निशाने पर मोदी की काशी, साधु के भेष में नेपाल के रास्ते से घुसे आतंकी
amarujala.com- Written by: पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी
Updated Sun, 23 Apr 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : Demo pic
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस का खुरासान माड्यूल हमले की योजना बना रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आपरेशन 'कृष्णा इंडिया' के तहत नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में आतंकी भेजे हैं।
खुफिया एजेंसियों से मिले इस इनपुट के आधार पर मध्य प्रदेश की पुलिस ने यूपी पुलिस को एलर्ट किया है। काशी के साथ ही अयोध्या, मथुरा, ताजमहल और प्रदेश के सभी एयरपोर्ट, महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का सुझाव मध्य प्रदेश ने दिया है।
यूपी पुलिस को भेजे गए पत्र में मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया है कि फरवरी 2017 में नेपाल के रास्ते आईएसआई के 20 से 25 संदिग्ध साधुओं और तांत्रिक की वेशभूषा में उत्तर प्रदेश में घुसे हैं। आपरेशन कृष्णा इंडिया के तहत सभी आतंकी हिंदू प्रतीक चिह्न धारण करते हैं।
विज्ञापन
वहीं, आईएसआईएस खुरासान माड्यूल का मास्टर माइंड गौस मोहम्मद लखनऊ में करन खत्री के नाम से रहता था। उसे मार्च 2017 में गिरफ्तार किया गया था।
इस संबंध में डीआईजी रेंज वाराणसी विजय भूषण ने बताया कि पुलिस द्वारा हमेशा सतर्कता बरती जाती है। जो भी खुफिया इनपुट सामने आते हैं, उनके आधार पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है।

जेल से फरार आतंकवादी हिंदू नाम से किराए पर लिए थे कमरा
d
- फोटो : getty
मुठभेड़ में मारे गए खंडवा जेल से फरार आतंकवादी हिंदू प्रतीक चिन्ह (कलावा और तिलक) अपने शरीर पर धारण करते थे। आतंकियों ने बिजनौर में हिंदू नाम से अपना परिचय देकर मकान किराए पर लिया था।
यह जानकारी 12 नवंबर 2014 को बिजनौर में हुई आईईडी विस्फोट की तफ्तीश के दौरान खुफिया एजेंसियों को मिली थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने यूपी पुलिस को कहा है कि भीड़भाड़ वाले प्रत्येक स्थान की निगहबानी बढ़ाई जाए।
हिंदू धर्म के रीति रिवाजों को सीखकर साधु-संतों की वेशभूषा वाले ये आतंकी प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों में घुसपैठ करके बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।