{"_id":"5a2d0e374f1c1b78548c23f9","slug":"us-japan-and-south-korea-ready-for-missile-tracking-drill-to-counter-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग की बढ़ेगी टेंशन, US-जापान और दक्षिण कोरिया करेंगे संयुक्त अभ्यास","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
किम जोंग की बढ़ेगी टेंशन, US-जापान और दक्षिण कोरिया करेंगे संयुक्त अभ्यास
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका, जापन और दक्षिण कोरिया मिलकर दो दिन का संयुक्त अभ्यास करेंगे। जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) ने यह जानकारी दी। सोमवार से शुरू हो रहे दो दिनों के इस संयुक्त अभ्यास में तीनों देश मिसाइल ट्रैकिंग ड्रील करेंगे।
विज्ञापन
यह अभ्यास मिसाइलों की ट्रैकिंग और उन्हें धवस्त करने के लिए साझा रणनीति के तहत होगा। इस ड्रिल में विवादास्पद थॉड सिस्टम के शामिल होने पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने दो महीने पहले हवासोंग-15 मिसाइल का परीक्षण किया था, जो उत्तर कोरिया से 1000 किलोमीटर की दूर तय करते हुए जापान सागर में गिरा था। उत्तर कोरिया के इस कदम से जापान भड़का हुआ है।
विज्ञापन
वहीं संयुक्त राष्ट्र की पाबंदियों के बावजूद उत्तर कोरिया का लगातार मिसाइल परीक्षण अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अमेरिका चीन से उत्तर कोरिया पर दबाव बनाकर उसकी उत्तेजक कार्रवाई रुकवाने के लिए पहले ही कह चुका है। अमेरिका प्योंगयांग को सजा देने के मकसद से सभी देशों से उसके साथ राजनयिक और व्यापारिक रिश्ते खत्म करने का आग्रह भी कर चुका है।
विज्ञापन