फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   us agency must stop functioning in russia

अमेरिकी एजेंसी को रूस में बंद करना होगा कामकाज

Thu, 20 Sep 2012 07:00 PM IST
मास्को/एजेंसी
मास्को/एजेंसी Updated Thu, 20 Sep 2012 07:00 PM IST
विज्ञापन
us agency must stop functioning in russia
रूस ने अंतरराष्ट्रीय विकास पर काम कर रही अमेरिकी एजेंसी को देश में अपना कामकाज बंद करने का आदेश दिया है। यूएसएड पर घरेलू नीतियों में हस्तक्षेप करने का आरोप है। चुनाव के नतीजों को भी प्रभावित करने की बात कही गई है। इस आदेश के बाद अमेरिकी मिशन को एक अक्तूबर से रूस में अपनी गतिविधियां रोकनी पड़ेंगी। रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्कन ने इसे अमेरिका का ‘अपमान’ बताया है।
विज्ञापन


एक दिन पहले अमेरिका ने कहा था कि रूसी सरकार के आदेश के बाद वह लोकतंत्र समर्थित कामकाज बंद कर देगा। रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘एजेंसी के अधिकारी विकास और मानवीय सहयोग के अपने लक्ष्य से हमेशा दूर ही रहे, ऐसे में हमें यह निर्णय लेना पड़ा।’ इसके मुताबिक, विभिन्न स्तर पर चुनाव समेत कई राजनीतिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने के प्रयास किए गए, एजेंसी के अधिकारियों ने अनुदान वितरण के माध्यम से इन कार्यों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वाशिंगटन में विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने स्वीकार किया कि हमें यूएसएड की गतिविधियों को बंद करने का रूसी सरकार का आदेश मिला है। इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि रूस में लोकतंत्र, मानवाधिकार और नागरिकों के विकास के लिए अमेरिका अपने सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी देश के एनजीओ के साथ सहयोग जारी रखने का इच्छुक है। उधर, अमेरिकी सीनेटर मैक्कन ने कहा है कि रूसी सरकार का यह फैसला अमेरिका का अपमान और ओबामा प्रशासन की आंख में अंगुली करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मास्को अपने नागरिकों की अमेरिकी सहयोगियों के साथ काम करने की आजादी को सीमित करना चाहता है। बाद में नूलैंड ने बताया कि हमने रूसी सरकार के साथ वर्षों तक एड्स, टीबी जैसी बीमारियों के खिलाफ मिलकर काम किया। अनाथ बच्चों, अक्षम लोगों की भी हमने मदद की। इतना ही नहीं, पर्यावरण को बचाने के रूसी अभियान में भी सहयोग किया गया।


क्या है यूएसएड
यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट, अमेरिकी संघीय सरकार की एजेंसी है। यह प्रमुख रूप से विदेशों में नागरिकों की सहायता करती है। लोकतांत्रिक देश में आपदा से पीड़ित, गरीब लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए यह एजेंसी काम करती है। अमेरिकी विदेश नीति के तहत यह दुनिया भर में आर्थिक, विकास और मानवीय सहायता पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed