'हिजाब नहीं उतारोगी, तो समझो तुम वक्त बर्बाद कर रही हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड में एक मुस्लिम लड़की को नौकरी देने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया गया, क्योंकि वह हिजाब पहनती है। इस लड़की ने एक ज्वैलरी की दुकान में नौकरी करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे कहा गया कि जब तक वह हिजाब नहीं उतारती, तब तक इस नौकरी के लिए आवेदन करना समय बर्बाद करने जैसा है।
इस लड़की का नाम है मोना अल्फादली, जिन्होंने ऑकलैंड में स्टीवर्ड डॉसन्स में सेल्स असिस्टेंट की नौकरी के लिए आवेदन किया था। हालांकि, वहां के मैनेजर ने लड़की से कहा कि जब तक वह अपना हिजाब नहीं उतारती हैं, तब तक इस नौकरी के लिए आवेदन करना सिर्फ अपना समय बर्बाद करना है।
'नौकरी न मिलने पर बुरा लगा'
अल्फादली ने कहा कि उन्हें नौकरी न मिलने पर बहुत ही बुरा लगा, क्योंकि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए उन्होंने बहुत हिम्मत जुटाई थी, उसके बाद आवेदन किया था और मैनेजर से बात की थी, क्योंकि उन्हें रिजेक्ट होने का काफी डर था। अल्फादली एवोंडले में रहती हैं और वह अप्लाइड कम्प्यूटर सिस्टम इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल करने के बाद से ही नौकरी ढूंढ़ रही थीं।
अल्फादली कहती हैं कि वह न्यूजीलैंड में अपने और अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित घर लेने चाहती हैं। फिलहाल वे लोग देश में एक रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं, जो 2008 में कुवैत से आए थे।
पहले भी हो चुका है ऐसा
अल्फादली ने द न्यूजीलैंड हेराल्ड से कहा कि वह कोई भी नौकरी कर सकती हैं और किसी भी नौकरी को करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह अपना हिजाब नहीं उतारेंगी। वह कहती हैं कि वह अपनी पहचान, अपने कल्चर और अपने धर्म का हमेशा सम्मान करेंगी।
ये पहली बार नहीं है कि किसी लड़की को हिजाब पहनने की वजह से नौकरी नहीं मिल सकी है। ऐसा पहले भी हुआ है, जब हिजाब के चलते किसी को नौकरी नहीं मिली। पिछले साल अक्टूबर में फातिमा मोहम्मदी नाम की एक महिला ने एक ज्वैलरी की दुकान में नौकरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें भी नौकरी सिर्फ इसलिए नहीं मिल सकी क्योंकि वह हिजाब पहनती थीं।