फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   united nations will response on north Korea's missile tests

उत्तर कोरिया को संयुक्त राष्ट्र देगा जवाब

Fri, 29 Apr 2016 11:29 AM IST
बीबीसी/दिल्ली
बीबीसी/दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
united nations will response on north Korea's missile tests
- फोटो : BBC
उत्तर कोरिया में दो मध्यम रेंज मिसाइलों के परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस पर प्रतिक्रिया देने की तैयारी कर रहा है। ये दोनों परीक्षण गुरुवार को किए गए। इसी तरह के 15 अप्रैल को भी किए गए थे। हालांकि जानकारों का मानना है कि परीक्षण असफल रहे हैं लेकिन संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता का कहना है कि ये परीक्षण प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन


ल में उत्तर कोरिया में हथियारों से जुड़ी गतिविधियों में तेज़ी देखी गई है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उत्तर कोरिया पांचवें परमाणु परीक्षण की योजना बना रहा है जबकि जनवरी में किए गए ऐसे एक परीक्षण की आलोचना हुई थी। चीन ने कहा है कि वो क्षेत्र में स्थायित्व क़ायम रखना चाहता है। चीन और उत्तर कोरिया में क़रीबी रिश्ते हैं।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को पहली मध्यम रेंज की मिसाइलें वॉनसन के पूर्वी तटीय शहर के नज़दीक तड़के ही लॉन्च की गईं लेकिन यनहप समाचार एजेंसी के मुताबिक़ तटीय क्षेत्र में कुछ सेकंड में ही ये मिसाइलें धमाके के साथ गिर गईं। शाम में दूसरे परीक्षण की जानकारी मिली लेकिन दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के मुताबिक़ यह भी असफ़ल रहा। इन मिसाइलों का दायरा क़रीब 3,000 किलोमीटर तक था जिसका मतलब यह है कि यह जापान या ग्वॉम द्वीप के अमरीकी क्षेत्र तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में जापान के राजदूत मोटोहिडे योशिकावा का कहना है कि ये मिसाइलें जापान की सुरक्षा के लिए ख़तरा हैं। पर्यवेक्षकों ने यह अटकलें लगाईं हैं कि 40 सालों में पहली बार मई में वर्कर्स पार्टी कांग्रेस का आयोजन होने वाला है ऐसे में प्योंगयांग अपने हथियारों को विकसित करने के कार्यक्रम को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed