{"_id":"026972628bd3748b087df0e4c10a72b1","slug":"under-counstruction-building-collpse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन इमारत गिरने से 14 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
निर्माणाधीन इमारत गिरने से 14 की मौत
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वियतनाम के सरकारी मीडिया के अनुसार, हा तिन्ह प्रांत के एक निर्माण स्थल पर इमारत बनाने के लिए तैयार किया गया ढांचा ढहने से कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
वुंग आंग आर्थिक क्षेत्र में बुधवार को देर रात ये दुर्घटना घटी। पिछले साल वुंग आंग क्षेत्र में चीन विरोधी हिंसक विरोध हुए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक़, काम शुरू करने के एक घंटे बाद ही ढांचा हिलना शुरू कर दिया था। इससे घबराकर बहुत से मज़दूर वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
बचावकर्ता मलबे में शवों की और उन लोगों की तलाश में जुटे हैं, जो इस मलबे में फंसे हो सकते हैं। दुर्घटना में पीड़ित सभी मज़दूर वियतनामी हैं। ये मज़दूर एक औद्योगिक परिसर में पुल बना रहे थे। ये परिसर ताइवान के एक औद्योगिक समूह फॉर्मोसा प्लास्टिक्स का है। मजदूरों को दक्षिण कोरिया के सैमसंग समूह की एक शाखा ने ठेके पर भर्ती किया था।
विज्ञापन