गजा और इसराइल में हो संघर्षविराम: सुरक्षा परिषद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गजा पट्टी में इसराइल और फलीस्तीनियों के बीच संघर्षविराम की अपील की है।
गजा में इसराइली हमलों में मरने वाले लोगों की बढती संख्या के बीच सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों ने एक बयान स्वीकार किया है जिसमें तनाव को कम करने, 'शांति बहाली' और बातचीत की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की अपील की गई है।
फलस्तीनी सूत्रों का कहना है कि गजा में पांच दिन पहले शुरू हुए अभियान में अब तक 133 फलस्तीनी मारे गए हैं। वहीं इसराइल का कहना है कि गजा से उसकी तरफ शुक्रवार से 40 रॉकेट दागे गए हैं, जिनसे काफी नुकसान हुआ है।
मारे गए लोगों में 77 फीसदी आम नागरिक
इसराइल की कार्रवाई शुरू होने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से इस बारे में पहली बार बयान आया है। इससे पहले सुरक्षा परिषद के सदस्य इस बात पर बंटे थे कि इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाया जाए।
इसराइल कह चुका है कि जब तक उस पर रॉकेट हमले बंद नहीं होगे, वो अपनी कार्रवाई नहीं रोकेगा।
उसका कहना है कि वो चरमपंथियों और उनके ठिकानों को निशाना बना रहा है और उसकी कार्रवाई में मारे गए लोगों में दर्जनों चरमपंथी शामिल हैं।
वहीं संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गजा में मारे गए लोगों में 77 प्रतिशत आम लोग हैं।