फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   un secretary advocates to stop war between gaza and israel

'ये पागलपन तुरंत रुकना चाहिए'

Mon, 04 Aug 2014 08:21 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
un secretary advocates to stop war between gaza and israel

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने गजा में संयुक्त राष्ट्र-संचालित एक स्कूल के नजदीक मिसाइल हमले को ''नैतिक अत्याचार और आपराधिक कृत्य'' करार दिया है। फलस्तीनियों का कहना था कि इस हमले में कम से कम दस लोग मारे गए।

विज्ञापन


महासचिव ने लडाई तुरंत रोकने का ये कहते हुए आह्वान किया कि ''ये पागलपन तुरंत रुकना चाहिए।" प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दक्षिणी राफाह शहर में धमाका इसराइली हवाई हमले की वजह से हुआ था।
विज्ञापन


हजारों विस्थापित लोगों ने राफाह के इस स्कूल में शरण ले रखी है। इसराइली सेना ने हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। इसराइल ने गजा पर हमले तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 1740 लोग मारे गए

un secretary advocates to stop war between gaza and israel

गजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि रविवार को इसराइली बमबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए। हमास की ओर से भी इसराइल में रॉकेट दागे जा रहे हैं।

ताजा हमले इसराइल के गायब सैनिक हाडर गोल्डिन की मौत की पुष्टि के बाद हुए हैं। गजा में जारी संघर्ष में अब तक 66 इसराइली मारे गए हैं, जिनमें 64 सैनिक हैं।

गजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 8 जुलाई से अब तक 1740 नागरिक मारे गए हैं और 9080 घायल हैं।

'खाने की कतार में थे लोग'

un secretary advocates to stop war between gaza and israel

पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र संचालित एक स्कूल पर बमबारी में 16 लोग मारे गए थे। इस हमले की विश्व भर में कडी निंदा हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ताजा हमले में एक मिसाइल ने स्कूल के मुख्य दरवाजे को तब निशाना बनाया, जब लोग खाने के लिए कतार में लगे थे।

फलस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। इसराइल का कहना है कि वह हमास की सुरंगों को बर्बाद करके ही दम लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed