फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   UN said that Saudi-led coalition airstrikes have killed 42 civilians in Yemen

यमन में सऊदी गठबंधन सेना के हवाई हमले में 42 नागरिकों की मौतः यूएन

Fri, 25 Aug 2017 08:04 PM IST
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
amarujala.com- Written by: मुकेश झा Updated Fri, 25 Aug 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
UN said that Saudi-led coalition airstrikes have killed 42 civilians in Yemen
airstrikes - फोटो : AFP

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमलों से पिछले सप्ताह यमन में 42 नागरिकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में प्रवक्ता लुज थॉसेल्स ने जेनेवा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 17 अगस्त से 24 अगस्त तक में सऊदी गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए 42 नागरिकों समेत 58 लोगों की मौत हो गई थी।


पढ़ेंः- सीरिया: ISIS पर अमेरिकी नेतृत्व वाले हवाई हमलों में 42 नागरिकों की मौत


संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने बुधवार को कई हड़तालों की गिनती की, जिसमें साना गवर्नमेंट होटल पर हुए हमले में 33 लोग मारे गए थे। इसके अलावा वहां एक अलग हमला हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गए थे।

गौरतलब है कि यमन सरकार को सऊदी अरब तथा सहयोगी देशों का समर्थन प्राप्त है। विद्रोही समूह हाउती तथा यमन की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के बीच संघर्ष चल रहा है। इन विद्रोहियों का उत्तरी यमन तथा सना पर नियंत्रण है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यमन में मार्च 2015 से लेकर अब तक हवाई हमले में कई हजार लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि हमले में 8 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। जबकि लगभग 45 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed