फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   United Nations marked shameful comment on Sexual Assaults On Young Girls In India and Pakistan

UN में उठा भारत, पाकिस्तान में बच्चियों से रेप का मामला, सभी शर्मिंदा

Sat, 03 Feb 2018 03:46 AM IST
एजेंसी, यूएन
एजेंसी, यूएन Updated Sat, 03 Feb 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
United Nations marked shameful comment on Sexual Assaults On Young Girls In India and Pakistan

संयुक्त राष्ट्र ने हाल में पाकिस्तान और भारत में बच्चियों के साथ हुई रेप की घटनाओं को हृदय विदारक बताया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा यह अंतरराष्ट्रीय संस्था शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के जरिये इस मुद्दे पर ध्यान देने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


यूएन प्रवक्ता भारत और पाकिस्तान में हाल ही में घटी रेप की घटनाओं पर सवालों का जवाब दे रहे थे। नई दिल्ली में पिछले सप्ताह घटी दिल दहलाने वाली घटना में 28 साल के एक आदमी ने आठ महीने की अपनी चचेरी बहन के साथ रेप किया। वहीं पाकिस्तान में पिछले महीने एक सीरियल किलर ने सात साल की बच्ची का कथित तौर पर पाशविक तरीके से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे देश में लोगों का गुस्सा सामने आया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इस जघन्य घटनाक्रम पर दोनों देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सलाह पर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, ‘मुझे लगता है, आपने जिन दो मामलों का जिक्र किया वे हृदय विदारक हैं। उन्होंने कहा, ‘यह बात स्पष्ट है कि इस धरती पर कोई भी देश महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ हिंसा के अभिशाप से अछूता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed