फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ukraine's new interim president appointed

यूक्रेनः अंतरिम राष्ट्रपति की नियुक्ति

Mon, 24 Feb 2014 01:52 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
ukraine's new interim president appointed

यूक्रेन की संसद ने संसद के स्पीकर ओलेक्सेंडर टर्चयोनोफ़ को संसद ने यूक्रेन का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है। उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को पद से हटाये जाने के बाद यह ज़िम्मेदारी संभाली है।

विज्ञापन


सांसदों से टर्चयोनोफ़ ने कहा कि उनके पास नई राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन के लिए मंगलवार तक का समय है। इससे पहले संसद ने 25 मई को राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की थी। संसद ने यानुकोविच की कीएफ़ के नज़दीक स्थित विलासितापूर्ण संपत्ति को भी जब्त करने का फ़ैसला किया है।
विज्ञापन


अभी ये पता नहीं है कि यानुकोविच कहां हैं। हालांकि ख़बरों में यूक्रेन के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि उन्हें सीमा पुलिस ने एक निजी विमान से रूस रवाना होने से रोक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी हज़ारों प्रदर्शनकारी कीएफ़ के स्वतंत्रता चौक पर डटे हुए हैं जहां की स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 18 फ़रवरी के बाद से जारी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक 88 लोग मारे जा चुके हैं।

विपक्ष के नेता और पूर्व विश्व चैम्पियन बॉक्सर विटैली क्लितश्को ने कहा, "हमारे पास बहुत ज़्यादा समय नहीं है। "उन्होंने कहा, "मैं यूक्रेन को आधुनिक यूरोपीय देश बनाना चाहता हूं। अगर मैं राष्ट्रपति पद के माध्यम से ऐसा कर सकता हूँ तो मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश करूंगा।"

इससे पहले शनिवार को यूक्रेन की पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया टीमोशेंको को रिहा कर दिया गया था। जेल से रिहा होने के कुछ देर बाद ही राजधानी कीएफ़ के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों के बीच पहुंची और उनसे अपना प्रदर्शन जारी रखने को कहा था।


कमर में चोट के कारण यूलिया टीमोशेंको ने व्हीलचेयर से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता तब तक कोई यहां से न जाए। क्योंकि और कोई यह काम नहीं कर सकता है।

न ही कोई और देश यह कर सकता है जो आप लोगों ने किया है। हमने इस कैंसर को, इस ट्यूमर को ख़त्म कर दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed