फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   UK troops use Bollywood music as new weapon against Islamic state

बॉलीवुड म्यूजिक को आईएस के खिलाफ हथियार बना रही ब्रिटिश सेना

Thu, 02 Jun 2016 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
UK troops use Bollywood music as new weapon against Islamic state
- फोटो : BBC

ब्रिटेन के विशेष सुरक्षा बल लीबिया में आईएस के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध हथियार के तौर पर बॉलीवुड म्यूजिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ब्रिटिश सेना के पाकिस्तान में जन्मे एक खुफिया अधिकारी की सलाह पर ऐसा किया जा रहा है। इस अधिकारी का कहना है कि बॉलीवुड की धुनें आईएस आतंकियों को भड़का सकती हैं क्योंकि वे म्यूजिक को गैर-इस्लामी मानते हैं।

विज्ञापन


डेली मिरर को एक सूत्र ने बताया, ‘हमें आतंकियों को हतोत्साहित करने की जरूरत है। इसके लिए हम नए तरीके की रणनीति पर काम कर रहे हैं।’ संयुक्त विशेष अभियान कमान (जेएसओसी) के तहत ब्रिटिश सेना लीबिया के सैनिकों को प्रशिक्षित कर रही है जिससे आईएस को सिर्ते शहर और 185 किमी लंबी लीबियाई तटरेखा से बाहर खदेड़ा जा सके। मनोवैज्ञानिक अभियान दस्ते ने आईएस के संचार को पकड़ा और इसमें बॉलीवुड म्यूजिक डाल दिया है। जबकि सिर्ते में आईएस द्वारा लागू कानून के तहत संगीत पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड गीतों को आतंकी संगठन अपमान के तौर पर देख रहा है। ब्रिटिश और लीबियाई सैनिक सिर्ते के पास कारों में भी तेज आवाज में बॉलीवुड म्यूजिक बजा रहे हैं। खबर है कि यह रणनीति काम कर रही है और आईएस आतंकी अपने रेडियो पर म्यूजिक की शिकायत कर रहे हैं, जिससे आतंकियों के ठिकानों की टोह भी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed