फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   uber services worldwide

उबर पर स्पेन समेत कई देशों में प्रतिबंध

Wed, 10 Dec 2014 12:42 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
uber services worldwide

दिल्ली में उबर की एक टैक्सी में बलात्कार की कथित घटना के बाद कुछ देशों ने अपने यहाँ इस टैक्सी कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


इस घटना ने दुनिया भर में लोगों का ध्यान खींचा है। दिल्ली सरकार ने उबर की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाकर कंपनी को काली सूची में डाल दिया है।

स्पेन की एक अदालत ने मंगलवार को उबर की सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। अदालत का कहना था कि इस कंपनी ने किराए से जुड़े क़ानूनों का उल्लंघन किया है।

कंपनी का दावा
थाईलैंड ने भी उबर की सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा इस कंपनी की जर्मनी, नीदरलैंड और अमरीका के सैन फ़्रांसिस्को में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नीदरलैंड की अदालत ने इस हफ्ते उबर की उस व्यवस्था को अवैध बताया जिसमें उसके ग़ैर पेशेवर ड्राइवर सामान्य टैक्सी सेवा से आधी क़ीमत पर अपनी सेवाएं ऑफर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल की बच्ची को कुलचने का आरोप

uber services worldwide

सैन फ़्रांसिस्को में उबर के एक ड्राइवर पर एक छह साल की बच्ची को कथित तौर पर कुलचने का आरोप लगाया गया है।

मंगलवार को सैन फ़्रांसिस्को और लॉस एंजिलिस के अधिकारियों ने उबर के खिलाफ अपने ड्राइवरों की जांच और किराए को लेकर भ्रमित करने को लेकर एक याचिका दायर की।

वहीं उबर के मुख्य कार्यकारी टारविस कालानिक ने पिछले हफ्ते लिखे एक ब्लॉग में बताया था कि उबर दुनिया के 50 देशों के 250 शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है।

उन्होंने लिखा था,''12 महीने पहले की तुलना में हम अब छह गुना बढ़े हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल हमने तेज़ी से विकास किया।''

उन्होंने लिखा थ,''यह प्रगति असाधारण है। लेकिन आने वाले सालों में इसकी वास्तविक पहचान होगी और शहरों में इसका प्रभाव नज़र आएगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed