फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   UAE set to record the headstand

संयुक्त अरब अमीरात में शीर्षासन कर रिकार्ड बनाने की तैयारी

Sat, 20 Jun 2015 12:19 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
UAE set to record the headstand

पूरी दुनिया में 21 जून को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोरो-शोरों पर चल रही हैं। अमेरिका में जहां योग की महत्ता को बताने के लिए सदन में प्रस्ताव लाया गया। वहीं, ह्यूस्टन शहर 21 जून को भव्य आयोजन किया जा रहा है। दूसरी तरफ, संयुक्त अरब अमीरात में एक व्यक्ति इस दिन सबसे लंबे समय के लिए शीर्षासन करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद ‘कांग्र्रेस’ में योग की महत्ता को बताने के लिए एक प्रस्ताव लाया गया है। भारतीय मूल की कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड ने यह प्रस्ताव लाया। इस प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जून 21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने के निर्णय को सराहा गया है।
विज्ञापन


इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र में योग की महत्ता को बताने के लिए दिए गए भाषण का भी जिक्र किया गया है। सदन के कई अन्य सदस्यों ने इस प्रस्ताव को अपना साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूस्टन में भव्य आयोजन, यूएई में होगा सबसे लंबा शीर्षासन

UAE set to record the headstand

वहीं, ह्यूस्टन में 21 जून को करीब 3500 लोग सूर्य नमस्कार और अन्य योग करने के लिए उत्सुक हैं। ह्यूस्टन में भारतीय महावाणिज्य दूत ने इस पर्व का आयोजन  पतंजलि योगपीठ के साथ मिलकर किया है। इसमें स्थानीय योग स्कूल भी शामिल होंगे। इस मौके पर ह्यूस्टन में योग के प्रचार-प्रसार के लिए काम करने वालों को सम्मनित भी किया जाएगा।  

शीर्षासन कर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त अरब अमीरात के 40 वर्षीय योग गुरु इवान स्टैनली सबसे लंबे समय के लिए शीर्षासन कर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। स्टैनली इससे पहले 34 मिनट तक यह आसन कर चुके हैं, लेकिन अब वह इसे एक घंटे तक करना चाहते हैं। इस रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल करने की कोशिश भी की  जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed