फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Two Indian origin arrested in Singapore for blaming illegal firecrackers

सिंगापुर में भारतीय मूल के दो लोग अवैध पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ्तार

Thu, 08 Nov 2018 11:53 AM IST
भाषा, सिंगापुर
भाषा, सिंगापुर Updated Thu, 08 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Two Indian origin arrested in Singapore for blaming illegal firecrackers

सिंगापुर में भारतीय मूल के दो लोगों को यहां के ‘लिटिल इंडिया’ इलाके में दीपावली की पूर्व संध्या पर अवैध पटाखे फोड़ने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।  अदालत में अपराध साबित होने पर उन्हें दो साल की जेल हो सकती है और दो से दस हजार सिंगापुरी डॉलर तक का जुर्माना भर पड़ सकता है। 

विज्ञापन


सिंगापुर में प्रशासन की अनुमति लिए बिना पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध है। ‘दि स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि थिगु सेल्वाराजू (29) पर खतरनाक पटाखे फोड़ने और शिव कुमार सुब्रमण्यम (48) पर उसे इस काम में सहयोग देने का आरोप है। अदालत में दिए दस्तावेज के अनुसार शिव कुमार ने सोमवार आधी रात के आसपास पटाखों का एक डिब्बा ग्लूकोस्टर रोड के डिवाइडर पर रख दिया और थिगु ने संभवतया उसमें आग लगा दी। 
विज्ञापन


दस्तावेज में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि उन्हें ये पटाखे कैसे मिले। लिटिल इंडिया इलाके में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और वे सप्ताहांत और अन्य अवकाशों के अवसरों पर सड़कों पर जमा होते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed