फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   two hindu teacher arrested for critcising islam

बांग्लादेश में इस्लाम की निंदा करने पर दो हिंदू शिक्षकों को जेल

Wed, 27 Apr 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
two hindu teacher arrested for critcising islam
इस्लाम की निंदा करने पर दो हिंदू शिक्षकों को जेल - फोटो : Reuters

बांग्लादेश में इस्लाम की निंदा करने के आरोप में दो हिंदू शिक्षकों को छह महीने के जेल की सजा दी गई है। ब्रिटिश कालीन कानून के तहत मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में किसी भी धर्म का अपमान करना अपराध है। बांग्लादेश के दक्षिण पश्चिमी बागेरहाट की मुस्लिम अदालत ने शिक्षक कृष्णपद मौली और सहायक शिक्षक अशोक कुमार को छह माह जेल की सजा सुनाई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बागेरहाट स्थित हिजला हाईस्कूल के शिक्षक कृष्णपद और अशोक कुमार की ओर से कथित तौर पर इस्लाम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद आसपास के लोगों में जमकर गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि एक शिक्षक ने इस सप्ताह के शुरुआत में क्लासरूम में इस्लाम के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद स्कूल के हिंदू प्रधानाध्यापक अपने सहकर्मियों के साथ खड़े रहे, तभी विरोध कर रहे लोगों ने स्कूल के अंदर एक जगह पर दो शिक्षकों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट घटना स्थल पर पहुंचे और बंधक शिक्षकों को छुड़ाया। इसके बाद घटनास्थल पर ही एक मोबाइल कोर्ट के जरिए सुनवाई की गई और दोनों शिक्षकों को सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed