फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Two bomb attacks in Kenya, 10 killed

कीनिया में दो बम धमाके, 10 की मौत

Sat, 17 May 2014 11:37 AM IST
Updated Sat, 17 May 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
Two bomb attacks in Kenya, 10 killed

कीनिया की राजधानी नैरोबी में दो बम धमाकों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक़ धमाके गिकोम्बा बाज़ार में हुए। ये जगह ईस्टलेह के नज़दीक है जहां सोमालियाई मूल के लोग रहते और काम करते हैं।

इस बीच, एक हमले की चेतावनी के बीच तटीय शहर मोम्बासा से सैकड़ों ब्रितानी पर्यटकों को निकाला गया।

हाल के सालों में कीनिया में कई हमले हुए हैं जिनमें से अधिकतर के लिए पड़ोसी देश सोमालिया के अल-शादाब चरमपंथी गुट को ज़िम्मेदार ठहराया गया है।

कई उड़ानें रद्द

Two bomb attacks in Kenya, 10 killed

ब्रितानी पर्यटक कंपनियों ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर, मोम्बासा, के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं।

धमाके गिकोम्बा मार्किट में हुए जो ईस्टलेह के नज़दीक है। ईस्टलेह में सोमाली मूल के कई लोग रहते और काम करते हैं।

कीनिया के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र का कहना था कि पहला धमाका एक मिनीबस के अंदर और दूसरा गिकोम्बा मार्किट में हुआ।

कहा जा रहा है कि घटना स्थल से दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनों लोग घायल

Two bomb attacks in Kenya, 10 killed

धमाकों से दो दिन पहले ब्रिटेन, फ्रांस औऱ अमेरिका ने चेताया था कि कीनिया में हमले होने का बहुत ज़्यादा ख़तरा है।

नैरोबी के केन्याटा राष्ट्रीय अस्पताल का कहना था कि धमाकों में कम से कम 70 लोग घायल हुए हैं। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया, "कई लोग काफ़ी ज़्यादा घायल हुए हैं और हमें बहुत ज़्यादा ख़ून की ज़रूरत है।"

कीनिया के राष्ट्रपति केन्याटा ने आतंकवाद से लड़ने का प्रण किया है।

विज्ञापन

हमलों की चेतावनी

Two bomb attacks in Kenya, 10 killed

एक हमले की चेतावनी के बीच तटीय शहर मोम्बासा से सैकड़ों ब्रितानी पर्यटकों को निकाला गया है।

इस हफ़्ते की शुरुआत में प्रशासन ने बस अड्डों पर सुरक्षा इंतज़ाम कर दिए थे और सभी वाहनों में पारदर्शी शीशे लगाने का आदेश दिया था।

शुक्रवार को हुए धमाकों से दो दिन पहले ब्रिटेन, फ्रांस औऱ अमेरिका ने चेताया था कि कीनिया में हमले होने का बहुत ज़्यादा ख़तरा है।

लेकिन कीनिया ने इस चेतावनी की ये कहते हुए निंदा की थी कि इससे उसके पर्यटन उद्योग पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed