{"_id":"5703484a4f1c1b565cc816a4","slug":"two-aeroplanes-collide-in-jakarta","type":"story","status":"publish","title_hn":"जकार्ता: आपस में ही टकरा गए दो हवाई जहाज","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जकार्ता: आपस में ही टकरा गए दो हवाई जहाज
बीबीसी
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
जकार्ता में दो हवाई जहाज टकराए
- फोटो : BBC
इंडोनेशिया के जकार्ता के एक हवाई अड्डे पर दो हवाई जहाज आपस में टकरा गए। इस वजह से एक जहाज के पंख में आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब बाटिक एयर का हवाई जहाज उड़ान भर रहा था। इस दौरान उसका पंख ट्रांसनुसा के एक विमान के पिछले हिस्से से टकरा गया।
अधिकारियों का कहना है कि सोमवार रात हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जहाज में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इंडोनेशिया में हवाई जहाजों की सुरक्षा के हालात काफी खराब है, खासकर कम किराए वाली हवाई सेवाओं में।
यह हादसा जकार्ता के सबसे बड़े घरेलू हवाई अड्डे हालिम प्रेदाकुसुमा हवाई अड्डे पर हुआ। इस वजह से कुछ देर के लिए वहां हवाई यातायात को रोक दिया गया।