{"_id":"56e11fbc4f1c1b0c0a8b457b","slug":"twins-different-father-in-vietnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे जुड़वा, लेकिन पिता अलग-अलग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बच्चे जुड़वा, लेकिन पिता अलग-अलग
बीबीसी/वियतनाम
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
दो जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग होने की बात सामने आई
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वियतनाम में पैदा हुए दो जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग होने की बात सामने आई है। एक स्थानीय जेनेटिक एसोसिएशन ने बीबीसी को यह जानकारी दी। जब बच्चों के परिवार को लगा कि दोनों की शक्ल अलग है तो उन्होंने उनका डीएनए टेस्ट कराया जिसमें यह बात सामने आई। इस तरह की घटना को 'हेट्रोपेटरनल सुपरफेक्युंडेशन' कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब किसी महिला के अंडाणुओं ने कुछ समय के अंतराल में दो पुरुषों से गर्भधारण किया हो।
विज्ञापन
हनोई स्थित वियतनाम जेनेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष ले डिन्ह लुऑन्ग ने कहा कि परिणाम 100 प्रतिशत सही हैं और यह एक अत्यंत दुर्लभ मामला है। उन्होंने कहा, "दुनियाभर में इस तरह के केवल 10 मामले ही हमें पता हैं। ऐसे और भी मामले हो सकते हैं लेकिन इस बारे में या तो माता-पिता या जुड़वा को पता नहीं होता या वो इस बारे में बताना नहीं चाहते।"
विज्ञापन
उन्होंने जुड़वा बच्चों के माता-पिता की पहचान गुप्त रखने की वजह से इस बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों में जुड़वा बच्चों की पैदा होने की जगह, नाम और समय गलत हैं।
विज्ञापन