{"_id":"5a76d30b4f1c1b05738b56b7","slug":"twenty-two-indians-merchant-ship-missing-in-west-africas-gulf-of-guinea","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता जहाज मामले पर नाइजीरिया में भारतीय मिशन की नजर: मंत्रालय","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
लापता जहाज मामले पर नाइजीरिया में भारतीय मिशन की नजर: मंत्रालय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि गिनी की खाड़ी में लापता माने जा रहे एक जहाज को लेकर अबुजा में भारतीय मिशन नाईजीरिया और बेनिन के प्रशासन के संपर्क में है। इस जहाज पर 22 भारतीय सवार थे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘माना जाता है कि मुंबई की एंग्लो ईस्टर्न शिपिंग कंपनी का वाणिज्यिक पोत मरीन एक्सप्रेस (ऑयल टैंकर) गिनी की खाड़ी में बेनिन के पास समुद्र में लापता हो गया जिस पर 22 भारतीय नागरिक सवार थे।’ विदेश मंत्रालय के अनुसार नाईजीरिया में भारतीय मिशन संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
कुमार ने ट्वीट किया, ‘अबुजा (नाईजीरिया) में हमारा मिशन जहाज का पता लगाने के लिए बेनिन और नाईजीरिया के अधिकारियों की मदद के वास्ते उनके संपर्क में है। लापता लोगों के बारे में सूचना के लिए दूतावास की 24 घंटों की हेल्पलाइन का नंबर +234-9070343860 है।
विज्ञापन