फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   turkmenistan president participate in cycle race

ऐसे होते है 'बहुमुखी प्रतिभा' के धनी राष्ट्रपति

Sun, 11 Aug 2013 10:59 AM IST
Updated Sun, 11 Aug 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
turkmenistan president participate in cycle race

इस तरह का उत्साह कम ही देखने को मिलता है। राष्ट्रपति पद पर बैठा एक व्यक्ति 100 मील की साइकिल रेस में 16,500 लोगों के साथ भाग लेता है और इस दौड़ को जीतता भी है।

विज्ञापन


तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बेरदीमुहामेदोव को सरकारी टेलीविजन चैनल पर एक साइकिल रेस को जीतते हुए दिखाया गया है।

तुर्कमेनिस्तान में राज्य के नियंत्रण वाले टेलीविजन चैनल एल्टियन असीर ने राजधानी अश्गाबात में हुए इस साइकिल रेस में राष्ट्रपति गुरबांगुली बेरदीमुहामेदोव को रेस की अंतिम रेखा पार करते हुए दिखाया। उस वक्त राष्ट्रपति ने अपना एक हाथ हवा में उठा रखा था।
विज्ञापन


सरकारी मीडिया

इसके साथ ही सम्मानित राष्ट्रपति ने अधिकारियों को रविवार को ऐसी सामूहिक साइकल रेस प्रतिस्पर्द्धाओं को नियमित तौर पर आयोजित करने का आदेश दिया। इस तानाशाही नेता के फ़िटनेस और सक्रियता को लेकर आने वाली ख़बरों की श्रृंखला में यह ताज़ा कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


turkmenistan president पिछले दिनों उन्हें पानी पर क्लिक करें स्कीइंग करते हुए, मछली पकड़ते हुए और छुट्टी के दिन स्कूटर चलाते हुए दिखाया गया था।


ऐसा भी नहीं है कि यह राष्ट्रपति को खेलों में मिली पहली कामयाबी है। मई के महीने में सरकारी टेलीविजन ने राष्ट्रपति बेरदीमुहामेदोव को एक घुड़दौड़ जीतते हुए दिखाया था।

सात मिलियन पाउंड या तकरीबन 66 करोड़ रुपए की ईनामी राशि वाले इस घुड़दौड़ का सरकारी मीडिया ने व्यापक पैमाने पर कवरेज किया था।

हालांकि इस घुडदौड़ से ऐसी खबरें आई थीं कि 'मास्टर जॉकी' रेस में गिर गया था। पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति बेरदीमुहामेदोव को गिटार बजाते और गाते हुए दिखाया गया था।

बीबीसी मॉनिटरिंग सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed