फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Turkish air strike directly hit the medical facility in Syria, sixteen civilians died

तुर्की के हवाई हमलों ने सीरिया में बरपाया कहर, 2 प्रेग्नेंट महिलाओं समेत 16 की मौत

Sun, 18 Mar 2018 12:11 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Turkish air strike directly hit the medical facility in Syria, sixteen civilians died
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीरिया के आफरीन शहर में एक हॉस्पिटल पर किये गए तुर्की के हवाई हमलों में 16 नागरिकों के मारे जाने की खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह हमला शुक्रवार को हुआ। हॉस्पिटल को सपोर्ट करने वाली कुर्दिश रेड क्राइसेंट मेडिकल सर्विस ने न्यूज एजेंसी AFP को पुष्टि करके बताया कि हॉस्पिटल पर हमला किया गया था। 

विज्ञापन


ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक तुर्की ने सीधे तौर पर मेडिकल सुविधाओं पर हमला किया। ऑब्जरवेटरी प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि इस हमले में 16 नागरिक मारे गए जिसमें 2 प्रेगनेंट महिला भी शामिल थीं। हालांकि मेडिकल स्टाफ हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


कुर्दिश रेड क्राइसेंट मेडिकल सर्विस के अधिकारी सरवान बेरी ने कहा कि हॉस्पिटल स्टाफ में किसी भी शख्स की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आफरीन शहर में यह इकलौता हॉस्पिटल है जिसमें कामकाज होता है। ऑब्जरवेटरी के मुताबिक करीब 15 हजार लोगों ने शुक्रवार को आफरीन शहर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed