{"_id":"5b6726144f1c1bed238b4cdf","slug":"tsunami-alert-in-indonesia-after-earthquake-shocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया, 82 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, सुनामी की चेतावनी की गई रद्द ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया, 82 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, सुनामी की चेतावनी की गई रद्द
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप पर रविवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7 थी और इसका केंद्र लोमबोक के उत्तरी क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
शक्तिशाली भूकंप से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में भगदड़ मच गई और हजारों लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
भूकंप के झटके बाली द्वीप तक महसूस किए गए। एक सप्ताह पहले ही इस द्वीप पर आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप में 17 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
राहत-बचाव अधिकारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान मातारम शहर में हुआ है। द्वीप के कई हिस्सों में बिजली चली गई और अस्पतालों से निकाल कर मरीजों को सुरक्षित जगह ले जाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया गया है।
2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा तट पर 9.4 रिक्टर स्केल वाले भूकंप के कारण आई सूनामी के कारण भारत सहित विभिन्न देशों में 2,20,000 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इंडोनेशिया में 1,68,000 लोगों की जान गई थी।
Saat gempa ada di Mall Hardys Tabanan lantai 2. Panik!@BaleBengong @Bali_Football pic.twitter.com/BmgxCvR4WW
— Agung Mandala Putra (@gungmp) August 5, 2018