ट्रंप ने 'औरत को ऑक्टोपस की तरह टटोला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं ने आरोप लगाया है कि डोनल्ड ट्रंप ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। दोनों औरतों ने ये बात अमरीका के मशहूर अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को बताई है। हालांकि राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के पब्लिसिटी विभाग ने इसे मनगढंत बताया है। एक औरत ने कहा है कि ट्रंप ने एक विमान यात्रा के दौरान उनके स्तन पकड लिए और स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश की।
जबकि दूसरी महिला का कहना है कि ट्रंप ने जबरन मुंह चूमा था। पहली औरत के मुताबिक उनके साथ हुआ वाकया तीन दशक पहले का है। जबकि दूसरी ने कहा कि उनके साथ जबरन चूमे जाने की घटना साल 2005 में ट्रंप टॉवर्स - डोनल्ड ट्रंप की कंपनी का मुख्यालय, में हुई।
ट्रंप के पब्लिसिटी डिवीजन ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को 'पूरी तरह से कपोल कल्पना' बताया है। ट्रंप के समर्थन में जारी एक बयान में कहा गया है कि न्यूयॉर्क टाइम्स 'समन्वित तरीके से चरित्र हनन' कर रहा है।
जेसिका लीड्स के मुताबिक, 'वो ऑक्टोपस की तरह थे
मैनहट्टन की रहने वाली 74 वर्षीय जेसिका लीड्स ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है कि कथित घटना के वक्त उनकी उम्र 38 साल थी। उनका कहना था कि वे विमान के फर्स्ट क्लास में न्यूयॉर्क की यात्रा कर रही थीं और ट्रंप उनके बगल में बैठे थे, जबकि ट्रंप ने और उन्हें छूना शुरू कर दिया।
जेसिका लीड्स के मुताबिक, 'वो ऑक्टोपस की तरह थे, उनका हाथ हर जगह था। ये एक हमला था। 'दूसरी महिला रैचल क्रूक्स का कहना है कि वो तब 22 साल की थीं, और ट्रंप टॉवर में स्थित एक रियल इस्टेट कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। उनके मुताबिक ट्रंप ने लिफ्ट के बाहर उनके होठों का चुंबन ले लिया।
उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, 'ये एकदम गलत था। मैं बहुत दुखी थी। मैं इस कदर घबरा गई थी कि उन्हें लगा कि मेरी कोई औकात नहीं है और वो ये सब कर सकते हैं।' दोनों महिलाओं ने इस बारे में अधिकारियों से कोई शिकायत नहीं की थी। लेकिन उन्होंने अपने साथ हुए वाकये को दोस्तों और रिश्तेदारों से साझा किया था।