फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›    Trump's Asia visit US bomber drills Korean peninsula 

ट्रंप की यात्रा से पहले US ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर उड़ाए बॉम्बर, भड़का उत्तर कोरिया

Fri, 03 Nov 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 03 Nov 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
 Trump's Asia visit US bomber drills Korean peninsula 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एशिया यात्रा से पहले अमेरिकी बॉम्बर्स ने कोरिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरी। अमेरिकी एयर फोर्स ने शुक्रवार को बताया कि जापान और दक्षिण कोरिया के साथ साझा अभ्यास के तहत यह उड़ाने भरी गईं। 

विज्ञापन


सेना ने बताया कि दो सुपरसोनिक बी-1 बी लांसर बमवर्षक गुआम में एंडरसन वायुसेना अड्डे से उड़ान भरकर दक्षिण कोरिया के दक्षिण एवं जापान के पश्चिम तक पहुंचे। इस दौरान जापान के विमानों ने भी साथ में अभ्यास किया।
विज्ञापन


वहीं उत्तर कोरिया ने अमेरिका को गैंगस्टर कहते हुए इसे उकसावे की कार्रवाई करार दिया। उत्तर कोरियाई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका की इस कार्रवाई से साफ है कि वह हमें उकसा रहे हैं और परमाणु युद्ध करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ट्रंप की पहली एशिया यात्रा से पहले अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को अप्रत्यक्ष रूप से आगाह करने की कोशिश की है। बता दें कि ट्रंप अपनी इस यात्रा के दौरान जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, वियतनाम और फिलीपींस जाएंगे। 


पढ़ें- एक साल बाद चीन ने की नॉर्थ कोरिया से बात, परमाणु हथियार बने थे रिश्तों में खटास की वजह

गौरतलब है कि इन दिनों नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु परीक्षणों को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। एक तरफ नॉर्थ कोरिया अपने परीक्षणों को रोकने के लिए तैयार नहीं, तो दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंधों का शिकंजा कसने के साथ ही उसे गंभीर नतीजे भुगतने की लगातार चेतावनी दे रहा है।

बता दें कि अमेरिका की चेतावनी के बावजूद इस साल नॉर्थ कोरिया कई परमाणु परीक्षण कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed