फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Trump and Kim to meet in Singapore today, Eyes of the whole world

सिंगापुर में ट्रंप से मुलाकात के बाद किम का बड़ा एलान- परमाणु हथियारों को जल्द करेंगे नष्ट

Wed, 27 Mar 2019 07:58 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Trump and Kim to meet in Singapore today, Eyes of the whole world

एक-दूसरे को नेस्तनाबूद करने की कसमें खाने वाले कट्टर दुश्मन देशों के शीर्ष नेताओं ने आज सारी दूरियां मिटाकर एक दूसरे से हाथ मिलाया है। इस सदी की सबसे चर्चित शिखर वार्ता के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन ने सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में पहली बार हंसकर एक-दूसरे से बात की है।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है हम दोनों के संबंध अच्छे रहेंगे। सबकुछ भुलाकर अब हम आगे बढ़ेंगे। हमारी मुलाकात ऐतिहासिक रही। इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। हमने सबकुछ भुलाकर यह मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच पहले दौर में करीब 50 मिनट तक मुलाकात हुई। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरियाई नेता के बीच हुई इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि ट्रंप और किम के बीच बेहद तल्ख रहे रिश्तों में बदलाव आएगा। 

लाइव अपडेट्स ः
 

02:35 PM - किम जोंग उन के साथ मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम नए इतिहास के लिए तैयार हैं। हम नया अध्याय लिखने के लिए तैयार हैं। किम के पास अपने देश के भविष्य को बेहतर बनाने का मौका है। हर कोई युद्ध कर सकता है लेकिन केवल बहुत साहस वाले लोग ही शांति स्थापित कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य अभ्यास रोक देगा। इस दौरान ट्रंप ने यह भी शर्त रखी कि उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंध तब हटाए जाएंगे, जब हमें पूरा भरोसा हो जाएगा कि न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट का कोई मुद्दा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12ः17 PM - सिंगापुर शिखर सम्मेलन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त बयान में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

11:28 AM - किम जोंग उन के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा, 'हम दोबारा मिलेंगे और कई बार मिलेंगे।'

11:10 AM - सिंगापुर में ट्रंप और किम ने ऐतिहासिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। बताते चलें कि आज सुबह से दोनों के बीच दो दौर की मुलाकात हो चुकी है। 

10:25 AM - सिंगापुर शिखर सम्मेलन : रॉयटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे।

10:20 AM - किम के साथ बातचीत पर ट्रंप बोले, 'किसी ने जितनी उम्मीद की होगी, यह उससे अच्छी रही।

10:15 AM - अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच दूसरे दौर की बातचीत खत्म, साथ में किया लंच। 

10:06 AM - ट्रंप के साथ मुलाकात पर किम जोंग उन ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरी दुनिया इस पल को देख रही है। दुनिया में बहुत से लोग इसे कल्पना और साइंस फिक्शन मूवी के दृश्य की तरह मान रहे होंगे। 

8ः30 AM -
 सिंगापुर: अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक जारी। 

8ः20 AM -  ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा, 'हमने इस शिखर सम्मेलन के बारे में सभी संदेह और अटकलों को पार किया और मैं मानता हूं कि यह शांति के लिए अच्छा है।'

7:50 AM - सिंगापुर : किम के साथ 50 मिनट तक चली बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा, 'हमारी बातचीत अच्छी रही।'


बता दें कि इन दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी, क्योंकि ट्रंप और किम की हरकतों से न सिर्फ अमेरिका और उत्तर कोरिया बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा था। किम तीन पीढ़ियों में उत्तर कोरिया के पहले नेता हैं जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की है। इसी तरह ट्रंप पद पर रहते हुए किसी उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता से मिलने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।
 


इससे पहले, अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच हुए बहुचर्चित शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने मुलाकात की। दोनों पक्षों ने शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत के एजेंडो को लेकर मतभेदों को दूर करने की कोशिश की। बाद में कपेला होटल में एक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि अगर उत्तर कोरिया पूर्ण निरस्त्रीकरण पर राजी हो जाता है तो अमेरिका उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराने की गारंटी देने के लिए तैयार है।

इस बीच, ट्रंप ने सोमवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग से मुलाकात की और उम्मीद जताई कि किम के साथ इस ‘अत्यंत दिलचस्प’ वार्ता के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। लूंग के साथ इस्ताना पैलेस में लंच के बाद ट्रंप ने शानदार मेहमाननवाजी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। 

कौन कहां ठहरा है

Trump and Kim to meet in Singapore today, Eyes of the whole world
ट्रंप पांच सितारा शांगरिला होटल में ठहरे हैं जबकि किम उनसे आधे किमी की दूरी पर पांच सितारा सेंट रेजिस होटल में रुके हैं। 

सौ करोड़ का खर्च
सिंगापुर में ट्रंप-किम शिखर सम्मेलन पर लगभग 100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इसमें सुरक्षा खर्च भी शामिल है। यह पूरा खर्च सिंगापुर की सरकार वहन कर रही है।

शिखर वार्ता से पहले अगली बैठक का न्योता
ट्रंप के साथ शिखर वार्ता से पहले ही किम ने उन्हें जुलाई में दूसरी बैठक के लिए उत्तर कोरिया आने का न्योता दिया है। दक्षिण कोरिया के एक अखबार के मुताबिक शिखर वार्ता में अगर परमाणु निरस्त्रीकरण पर सहमति बनती है तो जुलाई में दोनों नेताओं की बैठक हो सकती है। इसके बाद दोनों के वाशिंगटन में तीसरी बार मिलने की संभावना है।

25 साल पहले भी हुई थी एक चर्चित शिखर वार्ता
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पहल पर इस्राइली प्रधानमंत्री इत्जाक राबिन और फलस्तीन नेता यासिर अराफात के बीच एक शिखर वार्ता हुई थी, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी। दोनों दुश्मन देश इस शिखर वार्ता में शांति स्थापित करने और एक-दूसरे के अस्तित्व को स्वीकर करने पर सहमत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed