{"_id":"575022e84f1c1b6a79109454","slug":"traffic-to-be-installed-on-road-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जमीन पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें, जानें क्यों","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अब जमीन पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें, जानें क्यों
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 05:43 PM IST
सार
- ऑस्ट्रेलिया में किया जा रहा है यह अपनी तरह का पहला प्रयास
- ट्रैफिक लाइट लगाने की व्यवस्था करने के लिए एक लाख, 81 हजार से भी ज्यादा डॉलर का खर्च
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइट
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है। सड़क किनारे फुटपाथ पर चलते हुए जिन लोगों की नजर लगातार स्मार्टफोन पर टिकी रहती है, उनके लिये यह व्यवस्था कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
सिडनी में इनके लिए जमीन पर ट्रैफिट लाइटें लगाई जाएंगी।अपनी तरह का यह पहला प्रयास बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए किया जा रहा है। सड़क किनारे फुटपाथ पर चलते हुए स्मार्टफोन पर नजर गढ़ाने वालों का ध्यान सामने आ रही गाड़ियों व अन्य चीजों पर नहीं रहता, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं काफी ज्यादा होती हैं। ऑस्ट्रेलिया में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ही यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
साउथ वेल्स प्रशासन जमीन पर ट्रैफिक लाइट लगाने की व्यवस्था करने के लिए एक लाख, 81 हजार से भी ज्यादा डॉलर खर्च करने वाला है। इन ट्रैफिक लाइटों का काम फुटपाथ पर चलने वाले लोगों को दुर्घटना से बचाना होगा। इन्हें स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दिसंबर में ये सिडनी में ट्रायल के तौर पर लगाए जाएंगे और अगले छह महीने तक इनके इस्तेमाल से हासिल नुकसान और फायदे की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन