फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Three neighbour countries claims that Pakistan exporting terror

तीन पड़ोसी देशों का आरोप, पाकिस्तान कर रहा आतंक का निर्यात

Tue, 09 May 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 09 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
Three neighbour countries claims that Pakistan exporting terror
डेमो पिक
ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी की पाकिस्तान को आतंकवाद पर लगाम लगाने की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के तीन अन्य पड़ोसियों ने सीमा पार आतंकवाद का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पिछले महीने आतंकियों के हमले में ईरान के बॉर्डर गार्ड के 10 सैनिक मारे गए थे जिसपर ईरान ने चेतावनी दी थी कि वो सर्जिकल स्ट्राइक करने पर विचार कर सकता है। सुन्नी आतंकी संगठन जैश-अल-अदल ने इस हमले को अंजाम दिया था जिसे पाकिस्तान आश्रय देता रहा है। 
विज्ञापन


ईरान के अलावा भारत और अफगानिस्तान पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं। अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान को पोषित करने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। तालिबान विकास परियोजनाओं पर हमला, विदेशी नागरिकों का अपहरण और क्षेत्र में कट्टरपंथी इस्लाम को लागू करने की मांग लगातार करता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी संगठन तालिबान का इरादा अफगानिस्तान के क्षेत्र पर अपना नियंत्रण सुनिश्चित करने का है। इसके अलावा वो सरकार पर दबाव भी बनाना चाहती है। यह पाकिस्तान की इस रणनीतिक सिद्धांत का भी हिस्सा है जिससे अफगानिस्तान पिछड़ा ही रह जाए। 

यह सिद्धांत पाकिस्तान की भारत रणनीति से भी जुड़ा हुआ है। भारत में पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर और बाकी के हिस्सों में आतंकवादी हमलों के लिए भेजा जाता है। जिहादी संगठनों का एक घना नेटवर्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान में काम करता है और भारत में अपना मकसद पूरा करने के लिए प्रशिक्षित फाइटर्स को भेजता है। 


भारत ने पाकिस्तान पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों को बढ़ावा देने  और प्रायोजित करने का आरोप लगाया है, जो भारतीय सेना और आम नागरिकों पर आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed