फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   This was the last message came from missing malaysian aircraft

ये था लापता विमान से आया आखिरी संदेश

Tue, 01 Apr 2014 01:55 PM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
This was the last message came from missing malaysian aircraft

बीबीसी के परिवहन संवाददाता रिचर्ड वेस्टकॉट ने बताया कि अंतिम शब्दों का नया संस्करण अधिक औपचारिक है और आमतौर पर पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इसी तरह बात करते हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर अंतिम बार कहे गए शब्दों में बदलाव क्यों किया गया या अधिकारियों को ये बात बताने में इतना अधिक समय क्यों लगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने कहा कि बचाव दल ने लापता विमान की खोज के लिए कोई समय सीमा नहीं तय की है।
विज्ञापन


विमान और पानी के जहाज पर्थ के पश्चिम में हिंद महासागर में लापता विमान के निशान तलाश रहे हैं। इससे पहले उपग्रहों से मिले चित्रों में हिंद महासागर में उतराते कई टुकड़ों की पहचान हुई थी। खोज दल ने इस टुकड़ों की जांच की, लेकिन अभी तक इनमें से किसी भी टुकड़े की पहचान लापता विमान के अवशेष के तौर पर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक बॉक्स की तलाश

This was the last message came from missing malaysian aircraft

खोज दल अब एक "टोड पिंगर लोकेटर" (टीपीएल) नाम के एक डिवाइस की मदद ले रहा है ताकि फ्लाइट के आंकड़ों को रिकॉर्ड करने वाले 'ब्लैक बॉक्स' के अल्ट्रासोनिक सिग्नलों को सुना जा सके। फ्लाइट रिकॉर्डर से 30 दिनों तक सिग्नल निकलते रहते हैं। इस लापता विमान में चीन के 153 यात्री सवार थे। इस यात्रियों के करीब दर्जन भर रिश्तेदार इस समय कुआलालंपुर में हैं।

वो इस बात को लेकर नाराज हैं कि मलेशियाई अधिकारी पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं। मलेशिया के कार्यवाहक परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने कहा कि सरकार जल्द ही इन परिवारों घटना की पूरी जानकारी देने के लिए बुलाएगी।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी मौजूद होंगे, जो पूरे अभियान के तकनीकी पहलू को बताएंगे।उन्होंने बताया कि इस आयोजना का बीजिंग में दूसरे परिवारों के लिए सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। हुसैन ने कहा कि मलेशिया ये जानकर ही रहेगा कि आखिर उड़ान संख्या एमएच370 के साथ क्या हुआ।

ये है नया 'आखिरी संदेश'

This was the last message came from missing malaysian aircraft

मलेशियाई अधिकारियों ने अपने लापता विमान संख्या एमएच370 के कॉकपिट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई अंतिम बातचीत के नए संस्करण को जारी किया है।

इसके मुताबिक अंतिम कहे गए शब्द थे- "शुभ रात्रि मलेशिया तीन सात शून्य।" इससे पहले बताया गया था कि अंतिम बार "सब ठीक है'', शुभ रात्रि" कहा गया था।

मलेशिया के परिवहन मंत्री ने बताया कि ये फॉरेंसिक जांच से पता चलेगा कि क्या ये शब्द पायलट के थे या सह-पायलट के। आठ मार्च को लापता हुए इस विमान पर 239 लोग सवार थे और ये कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा था। इस विमान से अंतिम बार मलेशियाई समय के मुताबिक रात एक बजकर 19 मिनट पर संपर्क हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed