फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   they grip sharks by the tail and beaten

शार्क को दुम से पकड़ पटखनी दे डाली

Tue, 22 Jan 2013 12:56 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 22 Jan 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
they grip sharks by the tail and beaten

छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए एक ब्रितानी पर्यटक बच्चों को बचाने के लिए ख़तरनाक शार्क मछली से भिड़ गए जिसके बाद उनकी बहादुरी के लिए उनकी वाहवाही हो रही है। 62 साल के पॉल मार्शलसी ने दो मीटर लंबे शार्क को दुम की तरफ़ से पकडकर उसे गहरे पानी से बाहर घसीट लिया। हालांकि वो शार्क के गहरे दांतों की काट से बाल-बाल बच गए। शार्क ने अचानक से उनके पैरों की तरफ़ झपटा मारा था। जानकारों के मुताबिक़ इस तरह के शार्क जिन्हें डस्की शार्क कहा जाता है, वो ख़तरनाक होते हैं।

विज्ञापन


मार्शलसी ने कहा, 'जब मैं शार्क को लेकर घुटने तक गहरे पानी में पहुंच रहा था उस वक़्त उसने मुझपर झपटने की कोशिश की लेकिन मैं बच गया।' वो तेज़ी से दूसरी तरफ कूद पड़े।
विज्ञापन


विडियो रिकार्डिंग
जब ये सबकुछ हो रहा था तो वहां ऑस्ट्रेलियन टीवी का एक दल किसी काम से मौजूद था जिसने इसकी विडियो रिकार्डिंग कर ली। तीन बच्चों के पिता, मार्शलसी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सींक पर भूने मांस खा रहे थे कि 'शार्क-शार्क' का शोर उठा। मार्शलसी तट की तरफ़ भागे जहां उन्हें एक शार्क बच्चों की तरफ़ बढ़ता दिखा, जो पानी में खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका सहज ज्ञान उनके काम आया और उन्होंने ख़तरनाक मछली की दुम पकड़ ली। बाद में शार्क को गहरे समुद्र में पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed