दुनिया के बेहतरीन शेफ ने की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के बेहतरीन शेफ बेनवा वियोली की मौत हो गई। पुलिस ने वियोली के आत्महत्या करने की आशंका जाहिर की है। वियोली का स्विट्जरलैंड में तीन सितारा रेस्तरां है, जिसको हाल ही में दुनिया के बेहतरीन एक हजार रेस्तरां की सूची में शीर्ष पर जगह मिली थी। सोमवार को पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय वियोली अपने स्विट्जरलैंड स्थित घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए।
वह स्विट्जरलैंड के लोजन में अपना तीन सितारा ‘रेस्टोरेंट डी होटल डी विले क्रिजियर’ चलाते थे, जिसको फ्रांस की ला लिस्ट रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष एक हजार रेस्तरां में सबसे पहले स्थान पर रखा गया था।
खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
स्विस पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पुलिस दोपहर बाद वियोली के घर पहुंची, तो वह मृत पाए गए। पुलिस का कहना है कि शायद वियोली ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। फ्रांस में जन्मे वियोली को दो साल पहले ही स्विट्जरलैंड की नागरिकता हासिल हुई थी।