फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The rebels just over 60 km from Baghdad

बगदाद से महज 60 किलोमीटर दूर विद्रोही

Tue, 17 Jun 2014 05:04 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
The rebels just over 60 km from Baghdad

रिपोर्टों के मुताबिक़ इराक की राजधानी बगदाद से केवल 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाकुबा शहर को आईएसआईएस के सुन्नी विद्रोहियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


इराक की फौज और आईएसआईएस के सुन्नी चरमपंथियों के बीच पिछले हफ़्ते से इराक़ के पूर्वी और मध्य भाग में भीषण जंग चल रही है।

हाल की इन घटनाओं से चिंतित अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 275 फौजी दस्तों को बग़दाद भेजने के लिए संसद को पत्र लिखा है।

अमेरिका ने शुरू की तैयारी

The rebels just over 60 km from Baghdad

उनका कहना है कि सेना अमेरिकी नागरिकों और संपत्ति की रक्षा के लिए भेजे जा रहे हैं और अगर जरूरत पड़ी तो लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार रहेंगे।

इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) एक सुन्नी चरमपंथी संगठन है। विद्रोहियों ने सुदूर दक्षिण में राजधानी बग़दाद और इराक़ के शिया मुस्लिम इलाकों में घुसने की धमकी दी है।

वे प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के नेतृत्व वाली शिया बहुल सरकार का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इराक पर ईरान-अमेरिका वार्ता

The rebels just over 60 km from Baghdad

अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टी की है कि अमेरिका ने ईरान से इराक के बदतर होते हालात के बारे में बातचीत की है।

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने कहा था कि वे पुराने विरोधी से इस मामले पर सकारात्मक बातचीत को तैयार है।

अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के साथ किसी भी सैन्य सहयोग से इंकार किया था। यह बातचीत ऑस्ट्रिया के वियना में हुई है।

विज्ञापन

कई शहरों के लिए संघर्ष

The rebels just over 60 km from Baghdad

इससे पहले उन्होंने मोसूल और ताल अफ़ार शहर पर भी कब़्जा कर लिया है।

सरकार देश के उत्तर में स्थित ताल अफ़ार शहर को वापस अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहा है। ताल अफ़ार सरकार और चरमपंथियों के कब्ज़े वाले इलाक़े के बीच स्थित शहर है।

चरमपंथियों ने बग़दाद के पश्चिम में फलुजा के नजदीक सेना के एक हैलिकॉप्टर पर हमला कर उसे गिरा दिया है और सेना के कई टैंक उड़ा देने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed