फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   the President of Zimbabwe gave 40 lakh rupees sister in law on her birthday

देश में है आर्थिक संकट, जिम्बाम्बे के राष्ट्रपति ने ‘साली’ को जन्मदिन पर दिए 40 लाख रुपये

Tue, 25 Jul 2017 03:24 AM IST
एजेंसी, हरारे
एजेंसी, हरारे Updated Tue, 25 Jul 2017 03:24 AM IST
विज्ञापन
the President of Zimbabwe gave 40 lakh rupees sister in law on her birthday
Robert mugabe

जिम्बाम्बे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने अपनी साली के जन्मदिन पर उसे तकरीबन 40 लाख रुपये तोहफे में दिए। मुगाबे ने जन्मदिन के तोहफे के रूप में इतनी बड़ी कीमत ऐसे समय गिफ्ट की हैं, जबकि पूरा देश नगद की भयंकर कमी झेल रहा है। 

विज्ञापन


देश के एक स्थानीय अखबार हेराल्ड ने बताया कि 93 वर्षीय मुगाबे और उनकी पत्नी ग्रेस ने जूनियर गमबोचुमा को उसके जन्मदिन के अवसर पर 40 लाख रुपये की भारी भरकम रकम तोहफे के रूप में दी। बता दें कि गमबोचुमा, राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की पत्नी ग्रेस मुगाबे की छोटी बहन है।
विज्ञापन


गमबोचुमा ने इस साल अपना 52 वां जन्मदिन मनाया। गौरतलब है कि जिम्बाम्बे की आर्थिक स्थिति इतनी बुरी है कि वहां के कई बैंक सालों से कंगाल चल रहे हैं। देश में लोगों को प्रतिदिन केवल 20 डॉलर निकालने की ही आजादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed